संवेदनहीन पुलिस अधीक्षक बलिया के विरुद्ध पद व पावर का दुरुपयोग करने का आरोप - बृजेन्द्र सिंह यादव

 https://youtu.be/K6el573fIOU


विषय - पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया द्वारा अपने पद व पावर का दुरुपयोग करने एवं शासनादेश का घोर उल्लंघन करने के आरोपों में दंडात्मक कार्यवाही किए जाने तथा पुलिस कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार शोषण रोके जाने के संबंध में➖️


 आरक्षी 882090540 कामेश्वर सिंह थाना रेवती जनपद बलिया अपनी माता जी का स्वर्गवास होने की वजह से 14 दिन सी.एल अवकाश पर घर गया था आरक्षी शासनादेश एवं राज्यपाल महोदय के आदेश के अनुरूप अकार्य दिवस ( जी.एच ) काटकर अंदर म्याद वापस आया था शासनादेश संख्या 141 / ई. डी. टी / 14- 4 -1972 व पुलिस मुख्यालय के आदेश संख्या - पी / एफ दिनांक 10 - 4- 1992 पुलिस महानिरीक्षक उ0प्र के आदेश संख्या - 130 दिनांक 9 -2- 1975 द्वारा यह आदेश पारित किया गया है कि यदि पुलिस कर्मचारी की 26 वर्ष की सेवा व 45 वर्ष की आयु हो जाती है तो उससे लाइट ड्यूटी ली जानी चाहिए तथा परेड माफ किए जाने का स्पष्ट प्राविधान है पुलिस मुख्यालय के आदेश संख्या - एन. आई. पी. पी / एच. सी - 4 व 5 / 69 दिनांक 18 - 7 - 1997 द्वारा संख्या - आई. आर/ परेड माफ किए जाने का स्पष्ट प्रावधान है जिन पुलिसकर्मी की 26 वर्ष की सेवा व 45 वर्ष की आयु हो गई है

 आरक्षी कामेश्वर सिंह की सेवा 33 वर्ष व आयु 52 वर्ष से अधिक हो गई है जब इस उम्र में शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा परेड माफ करने का स्पष्ट प्रावधान है लेकिन संवेदनहीन पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ने आरक्षी कामेश्वर सिंह को 5 दिन की दलेल देकर आरक्षी का शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करके घोर अन्याय अत्याचार व शोषण किया है तथा जानबूझकर शासनादेश एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश की घोर अवहेलना की है रक्षक कल्याण ट्रस्ट पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन संवेदनहीन पुलिस अधीक्षक बलिया के इस कृत की घोर निंदा करती है


➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️➖️

 समस्त पुलिस भाइयों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा शेयर📱करें और चैनल को सब्सक्राइब🔔जरूर करे

Comments

Popular posts from this blog

भारत के संविधान अनुच्छेद 14,21व 23 एवं शासनादेश व पुलिस मुख्यालय के आदेश का घोर उल्लंघन करने के आरोपों में पुलिस उच्च अधिकारियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा पंजीकृत कर दंडात्मक कार्यवाही किया जाए

रक्षक कल्याण ट्रस्ट अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एशोसिएशन