समस्त वर्दी धारियों के लिए आवश्यक सूचना
आवश्यक सूचना👇
समस्त वर्दी धारियों को सादर अवगत कराना है कि रक्षक कल्याण ट्रस्ट अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों को न्याय दिलाने हेतु मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में PIL नंबर 1033/2021 व PIL नंबर 2300/2021 दाखिल की जिसमें PIL नंबर 1033/2021 को मा0 उच्च न्यायालय ने इंटरटेन करते हुए फैसला दिया लेकिन PIL नंबर 2300/21 जो करप्शन ( भ्रष्टाचार तथा पुलिस कर्मचारियों के शोषण व अन्याय) से संबंधित थी जिसमें विसिल ब्लोअर एक्ट के तहत सुरक्षा की मांग थी लेकिन उसे मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने इंटरटेन नहीं किया है जिससे व्यथित होकर रक्षक कल्याण ट्रस्ट अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन शीघ्र ही मा0 सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में स्पेशल अपील दायर करेगी
आप लोगों को यह भी अवगत करा रहा हूं कि भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने वाले स्व0 मंजूनाथ षणमुगम, स्व0 अमित जेठवा, स्व0 सत्येंद्र कुमार दुबे, स्व0 सतीश शेट्टी, स्व0 शशिधर मिश्र की हत्याएं हो चुकी है! इसी परिपेक्ष्य में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा हेतु विसिल ब्लोअर एक्ट बनाया गया है जिसमें उनके विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाहियां असंवैधानिक है तथा बदले की भावना से भी की जाने वाली कार्यवाहियां असंवैधानिक है इस परिपेक्ष्य में मा0 सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली व मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने कई रूलिंगें भी बनाई है भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने वाले व्यक्तियों में मा0 अन्ना हजारे के बाद मा0 बृजेन्द्र सिंह यादव का नाम प्रथम स्थान पर है मा0 बृजेन्द्र सिंह यादव अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस कर्मचारियों के हितों कि लड़ाई लड़ रहे है जुर्म में जोडर के टक्कर में संघर्ष ही उनका नारा है आप लोगों से अपील करता हूं कि इस जंग में अपनी भागीदारी निभा कर मा0 बृजेन्द्र सिंह यादव जी का हौसला अफजाई करें!
भवदीय
राजबली सिंह यादव
(प्रदेश उपाध्यक्ष)
रक्षक कल्याण ट्रस्ट
अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन
संपर्क सूत्र - 81157 59864
Comments
Post a Comment